घरवालों ने करवाई शादी ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...
मामला बढ़ता इससे पहले पियारन के घरवालों ने उसकी
शादी अजीजुल से करा दी। सबीना ने निकाह नहीं किया और पियारन से लगातार
जुड़ी रही। एक स्थानीय ने बताया, 'छह महीने पहले पियारन भी सबीना के साथ घर
छोड़कर चली गई और अजीजुल के लिए यह लिखकर एक चिट्ठी छोड़ गई कि बच्चों का
ख्याल रखना।' कथित रूप से उसने सबीना के साथ अपना संबंध स्वीकार करते हुए
कहा कि वे दोनों साथ खुश रहेंगी। अजीजुल ने इसपर श्यामपुर थाने में पियारन
के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई।
दोबारा घर लौटी थी पत्नी
अजीजुल
ने इसके बाद कश्मीरा बीबी से निकाह कर लिया और कुछ महीने बाद पुलिस ने
पियारन को ढूंढ निकाला। अजीजुल पियारन को घर में रखने को एक शर्त पर राजी
हो गया कि अब वह सबीना से कोई संबंध नहीं रखेगी। गुरुवार की शाम सबीना
अजीजुल को बस स्टॉप पर मिली और उसे पियारन से रिश्ते को लेकर मनाने की
कोशिश की। अजीजुल ने उसे रोकने और अलग रहने की बात कही तो उसने बदले में
तेजाब फेंक दिया।
पति को सबक सिखाने का प्लान
सबीना जहां मौके से
भाग निकली, वहीं अजीजुल को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हावड़ा
(ग्रामीण) के एएसपी बिश्व चंद ठाकुर ने बताया, 'पियारन को भी बाद में
गिरफ्तार कर लिया गया और उसने स्वीकार किया है कि सबीना के साथ मिलकर
अजीजुल पर तेजाब फेंकना दोनों का प्लान था। वह अजीजुल को सबक सिखाना चाहती
थी।'
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope