• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजतंत्र और धर्मतंत्र के जागरण से होगा श्रेष्ठ समाज का निर्माण : डॉ. चिन्मय पण्ड्या

A better society will be created by awakening monarchy and theocracy: Dr. Chinmay Pandya - Haridwar News in Hindi

जन्मशताब्दी समारोह में भारत सहित 40 देशों के करीब 24 हजार परिजन रहेंगे मौजूद खास खबर। हरिद्वार मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण ही जन्मशताब्दी समारोह का मूल उद्देश्य है। श्रेष्ठ और संतुलित समाज के निर्माण के लिए राजतंत्र और धर्मतंत्र दोनों का जागरण आवश्यक है। राजतंत्र समाज को व्यवस्था और दिशा देता है, जबकि धर्मतंत्र उसे नैतिकता, संवेदना, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध करता है।
यह बात जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी समारोह के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला निर्धारित की गई है। इसमें तीन दिवसीय आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में संपन्न हो चुका है। दिल्ली के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शासन, नीति-निर्माण और सामाजिक नेतृत्व से जुड़े राजतंत्र को जागृत करना था, जबकि 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होने वाला दो दिवसीय समारोह धर्मतंत्र के जागरण को समर्पित रहेगा।
डॉ. पण्ड्या ने बताया कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस समारोह में भारत सहित 40 देशों के करीब 24 हजार परिजनों से अधिक आने की संभावना है। देशभर में गायत्री परिवार के 5,590 से अधिक केंद्रों के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता भी आयोजन से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, नशामुक्त भारत, संस्कारयुक्त समाज और युवा शक्ति के जागरण को गति देना समारोह के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। विशेष रूप से हरिद्वार के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
दो दिवसीय समारोह के दौरान ध्वजारोहण, शोभायात्रा, संत समागम और विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श के सत्र आयोजित होंगे। संत समागम में योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी राजराजेश्वराश्रम, स्वामी चिदानंद मुनि सहित अनेक प्रमुख संतों की भागीदारी होगी।
जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक ने बताया कि विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद बांसुरी स्वराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि पहंुचेंगे। समारोह के दौरान माता भगवती देवी शर्मा के सम्मान में विशेष डाक टिकट के विमोचन का भी प्रस्ताव है।
देश-विदेश से परिजनों के हरिद्वार पहुँचने के साथ ही शहर का उत्तरी क्षेत्र इन दिनों श्रद्धा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर नजर आ रहा है। पत्रकार वार्ता में हरिद्वार प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के साथ दिल्ली और देहरादून के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A better society will be created by awakening monarchy and theocracy: Dr. Chinmay Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mata bhagwati devi sharma birth centenary haridwar, shantikunj haridwar centenary celebrations 2026, awakening of divinity descent of heaven on earth, gayatri pariwar haridwar spiritual event, rajtantra and dharmatantra balanced society philosophy, haridwar spiritual news today, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved