• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए 1550 युवाओं ने दी प्रवेश परीक्षा

1550 youth gave entrance exam to study in Dev Sanskriti University - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। युवाओं में नैतिकता व सांस्कृतिक विरासत को पिरोए रखने के लिए संकल्पित देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में प्रवेश के लिए हजारों युवा वर्षों से सपना संजोये रहते हैं। ऐसे युवाओं के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रशासन ने हरिद्वार, नोएडा, भोपाल, लखनऊ, पटना, कोलकाता, नागपुर और राजनांदगांव में एक साथ प्रवेश परीक्षा आयोजित की। इसमें 1550 युवाओंं ने नई शिक्षा नीति के अनुसार संचालित हो रहे 35 पाठ्यक्रमों हेतु परीक्षा दी। इस प्रवेश परीक्षा में उत्तराखण्ड, उ.प्र., बिहार, बंगाल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, अरुणाप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडू, केरल, छत्तीसगढ़ सहित देश के 25 प्रदेशों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। कुलसचिव बलदाऊ देवांगन ने बताया कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में इस वर्ष से नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित होंगे। भारत के 25 राज्यों के 1550 युवाओं ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। ये विद्यार्थी स्नातक एवं परास्तानक पाठ्यक्रम के लिए हैं। हरिद्वार, भोपाल, नोएडा, लखनऊ, पटना, कोलकाता, नागपुर व राजनांदगांव में एक साथ प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। सभी परीक्षा केन्द्रों में देव संस्कृति विश्व विद्यालय की टीम परीक्षा संचालित के लिए गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 जुलाई को आएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार 8 से 11 जुलाई तक हरिद्वार में होगा। साक्षात्कार का परिणाम 12 जुलाई को निकेलगा। चयनित विद्यार्थी 22 जुलाई को हरिद्वार में आयोजित ज्ञानदीक्षा समारोह में शामिल होंगे।
देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक उत्सव है, इसे उत्साहपूर्वक मनाने से यह शानदार परिणाम देता है। यहाँ के शैक्षणिक व पारिवारिक वातावारण में विद्यार्थियों की रचनात्मकता के साथ उनके जीवन के विकास की सभी संभावनाएँ विद्यमान है। कुलपति शरद पारधी ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
डॉ संतोष विश्वकर्मा, डॉ अरुणेश पाराशर, डॉ स्मिता वशिष्ठ, डॉ उमाकांत इंदौलिया, कैप्टन इंद्रजीत सिंह, निश्चल राय, डॉ रामावतार पाटीदार, सूर्यप्रकाश उपराले, रविकांत साहू आदि ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1550 youth gave entrance exam to study in Dev Sanskriti University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dev sanskriti vishwavidyalaya, haridwar, entrance examinations, morality, cultural heritage, youth, admissions, new education policy, gayatri pariwar, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved