• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाराणसीः सीलिंग अनुभाग ने जारी किए 15 अनापत्ति प्रमाण पत्र, 3 नए मानचित्र अनुमोदित

Varanasi: Sealing section issued 15 no objection certificates, 3 new maps approved - Varanasi News in Hindi

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष महोदय के निर्देश के क्रम में नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में मानचित्र निस्तारण के सन्दर्भ में नियोजन अनुभाग द्वारा कुल-20, सीलिंग अनुभाग द्वारा कुल-15 अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। कैम्प में कुल 3 नए शमन मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए। वाराणसी विकास प्राधिकरण में पूर्व में दाखिल किए गए कुल मानचित्रों के सापेक्ष कैम्प 21 मानचित्र की गणना की गयी, जिसमें कुल आरोपित मानचित्र शुल्क रूपए 3,38,67,921 अधिरोपित किया गया। कैम्प अवधि के दौरान मानचित्र शुल्क के मद में कुल रूपए 59,23,368 प्राधिकरण कोष में जमा कराया गया। कैम्प में मानचित्र एवं नोटिस के सम्बन्ध में की सुनवाई के दौरान कुल-131 लोग आए l कैंप में 109 नोटिस प्रकरणों में सुनवाई की गयी। कैम्प में संयुक्त सचिव, परमानन्द यादव के नेतृत्व में, 05 जोनों के जोनल अधिकारी, अवर अभियन्तागण, लिपिक गण सहित नियोजन, आवाप्ति, सीलिंग एवं विधि अनुभाग के कार्मिकगण उपस्थित रहे। आगामी सप्ताह में प्राधिकरण द्वारा शमन मानचित्रों एवं नोटिसों के निस्तारण प्रभावी रूप से सुनिश्चित् किये जाने हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varanasi: Sealing section issued 15 no objection certificates, 3 new maps approved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varanasi, notice hearing, map disposal camp, varanasi development authority, vice chairmans, no objection certificates issued, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved