वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष महोदय के निर्देश के क्रम में नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में मानचित्र निस्तारण के सन्दर्भ में नियोजन अनुभाग द्वारा कुल-20, सीलिंग अनुभाग द्वारा कुल-15 अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया।
कैम्प में कुल 3 नए शमन मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए।
वाराणसी विकास प्राधिकरण में पूर्व में दाखिल किए गए कुल मानचित्रों के सापेक्ष कैम्प 21 मानचित्र की गणना की गयी, जिसमें कुल आरोपित मानचित्र शुल्क रूपए 3,38,67,921 अधिरोपित किया गया। कैम्प अवधि के दौरान मानचित्र शुल्क के मद में कुल रूपए 59,23,368 प्राधिकरण कोष में जमा कराया गया।
कैम्प में मानचित्र एवं नोटिस के सम्बन्ध में की सुनवाई के दौरान कुल-131 लोग आए l कैंप में 109 नोटिस प्रकरणों में सुनवाई की गयी।
कैम्प में संयुक्त सचिव, परमानन्द यादव के नेतृत्व में, 05 जोनों के जोनल अधिकारी, अवर अभियन्तागण, लिपिक गण सहित नियोजन, आवाप्ति, सीलिंग एवं विधि अनुभाग के कार्मिकगण उपस्थित रहे।
आगामी सप्ताह में प्राधिकरण द्वारा शमन मानचित्रों एवं नोटिसों के निस्तारण प्रभावी रूप से सुनिश्चित् किये जाने हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे