• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत

2 laborers died due to electrocution in under construction building - Shamli News in Hindi

शामली (यूपी)। उत्तर प्रदेश के शामली में एक निमार्णाधीन इमारत में लोहे के खंभे के हाईटेंशन केबल के संपर्क में आने से दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलवा गांव में सोमवार को हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खंभा जब हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आया तो जोरदार धमाका हुआ। दोनों मजदूर - 42 साल के मोहम्मद इकबाल और 26 साल के नदीम अहमद बेहोश हो गए और ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ नेम चंद ने कहा, प्रारंभिक जांच के आधार पर दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 laborers died due to electrocution in under construction building
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shamli, uttar pradesh, mohammad iqbal, nadeem ahmed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shamli news, shamli news in hindi, real time shamli city news, real time news, shamli news khas khabar, shamli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved