• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीवन पूँजी अपने सपनों के घर में लगाने के बाद भी बायर्स पजेसन के लिए परेशान

नोएडा। नॉएडा में बायर्स को अभी तक निजात नहीं मिली है। बायर्स पजेसन को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे है। उसी को लेकर आम्रपाली गोल्फ होम्स के सैकड़ो निवेशकों ने ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से जल्द पजेसन दिलाने के लिए मुलाकात की। इस दौरान निवेशक बिल्डर से काफी नाराज़ दिखे। 95 % पेमेंट देने के बाद भी अभी तक किसी को पजेसन नहीं मिला है । अधिकारियों ने निवेशकों से मुलाकात करने के बाद 10 दिन का समय माँगा है। बायर्स का कहना है की वर्ष 2010 वे 2011 में उन्होंने बिल्डर के यहां अपना फ्लैट बुक किया था और वर्ष 2014 में बिल्डर ने पजेसन देने की बात कही थी लेकिन 2017 आने के बाद भी बिल्डर ने पजेसन नहीं दिया है।
​​ अपनी ज़िंदगी की जीवन पूँजी अपने सपनों के घर में लगाने के बाद भी बायर्स को पजेसन के लिए लगातार अथॉरिटी और बिल्डर के चक्कर लगाने पड़ रहे है। बायर बिल्डर के पजेसन ना देने से नाराज़ होकर ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी से गुहार लगाने पहुंचे। ये सभी आम्रपाली गोल्फ होम्स के बयार थे जिनका प्रोजेक्ट ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में है। बायर्स की मानें तो अभी तक बिल्डर ने साइट पर कुछ ही प्रतिशत निर्माण किया है जिसको लेकर बायर्स ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण से बिल्डर के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे। जहां अधिकारियो ने बायर्स और बिल्डर के बीच वार्ता कराईन जिसके चलते कई बार बिल्डर और बायर्स के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
​​

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-buyers protest for own flat in greater noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: buyersm, protest, own flat, greater noida, builders, authority, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved