जीवन पूँजी अपने सपनों के घर में लगाने के बाद भी बायर्स पजेसन के लिए परेशान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 मई 2017, 09:04 AM (IST)

नोएडा। नॉएडा में बायर्स को अभी तक निजात नहीं मिली है। बायर्स पजेसन को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे है। उसी को लेकर आम्रपाली गोल्फ होम्स के सैकड़ो निवेशकों ने ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से जल्द पजेसन दिलाने के लिए मुलाकात की। इस दौरान निवेशक बिल्डर से काफी नाराज़ दिखे। 95 % पेमेंट देने के बाद भी अभी तक किसी को पजेसन नहीं मिला है । अधिकारियों ने निवेशकों से मुलाकात करने के बाद 10 दिन का समय माँगा है। बायर्स का कहना है की वर्ष 2010 वे 2011 में उन्होंने बिल्डर के यहां अपना फ्लैट बुक किया था और वर्ष 2014 में बिल्डर ने पजेसन देने की बात कही थी लेकिन 2017 आने के बाद भी बिल्डर ने पजेसन नहीं दिया है।

​​
अपनी ज़िंदगी की जीवन पूँजी अपने सपनों के घर में लगाने के बाद भी बायर्स को पजेसन के लिए लगातार अथॉरिटी और बिल्डर के चक्कर लगाने पड़ रहे है। बायर बिल्डर के पजेसन ना देने से नाराज़ होकर ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी से गुहार लगाने पहुंचे। ये सभी आम्रपाली गोल्फ होम्स के बयार थे जिनका प्रोजेक्ट ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में है। बायर्स की मानें तो अभी तक बिल्डर ने साइट पर कुछ ही प्रतिशत निर्माण किया है जिसको लेकर बायर्स ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण से बिल्डर के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे। जहां अधिकारियो ने बायर्स और बिल्डर के बीच वार्ता कराईन जिसके चलते कई बार बिल्डर और बायर्स के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
​​


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के आला अधिकारियों ने बायर्स से बार्ता करने के बाद बिल्डर की ऑडिट करने के लिए दस दिन का समय देते हुए कहा है की ऑडिट करने के बाद बायर्स को इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। अगर बिल्डर पजेसन नहीं दे पाता है तो उसके खिलाफ कारवाही की जाएगी । लेकिन देखने वाली बात है की एनसीआर में बिल्डरों की ओर से बायर्स को समय पर पजेसन ने देने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसके चलते बायर्स सड़कों पर उत्तर कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें - यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज