• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत लेते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार

community health center program manager arrested in meerut - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर को एंटी करप्शन टीम ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। ये कार्यवाही गांव नवाब गढ़ी की रहने वाली साहिस्ता की शिकायत पर की गई है। छापेमारी सीओ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। दरअसल, साहिस्ता सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा मित्र के तौर पर तैनात है। जो भी कार्य साहिस्ता दिन भर करती है उसकी रिपोर्ट वो प्रोग्राम मैनेजर रेशमा राजपूत को देती है। इसके बाद रेशमा कार्य की समीक्षा कर उसे स्वास्थ्य विभाग को भेज देती है। लेकिने साहिस्ता की माने तो रेशमा उसके कार्य की रिपोर्ट भेजने के लिए हर माह 1000 रुपये की मांग कर रही थी। पैसे नहीं देने के कारण साहिस्ता को पिछले तीन माह से तनखा भी नहीं मिली है। पूर्व में भी रेशमा और साहिस्ता के बीच झगडा हो चुका है। इसको लेकर कोर्ट में केस भी चला रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-community health center program manager arrested in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: community health center program manager, arrested by acb, corruption in meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved