रिश्वत लेते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 जुलाई 2017, 2:06 PM (IST)

ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर को एंटी करप्शन टीम ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। ये कार्यवाही गांव नवाब गढ़ी की रहने वाली साहिस्ता की शिकायत पर की गई है। छापेमारी सीओ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।

दरअसल, साहिस्ता सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा मित्र के तौर पर तैनात है। जो भी कार्य साहिस्ता दिन भर करती है उसकी रिपोर्ट वो प्रोग्राम मैनेजर रेशमा राजपूत को देती है। इसके बाद रेशमा कार्य की समीक्षा कर उसे स्वास्थ्य विभाग को भेज देती है। लेकिने साहिस्ता की माने तो रेशमा उसके कार्य की रिपोर्ट भेजने के लिए हर माह 1000 रुपये की मांग कर रही थी। पैसे नहीं देने के कारण साहिस्ता को पिछले तीन माह से तनखा भी नहीं मिली है। पूर्व में भी रेशमा और साहिस्ता के बीच झगडा हो चुका है। इसको लेकर कोर्ट में केस भी चला रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे