हाथरस। बीजेपी नेता और प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी राहुल गांधी के हाथरस जाने को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस जाकर दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। इस तरह की घटना जब बीजेपी शासित राज्यों में होती है, तो वो हंगामा करते हैं, लेकिन जब ऐसी ही घटना गैर-बीजेपी शासित राज्यों में होती है, तो वो वहां जाने से परहेज करते हैं।
राहुल गांधी हाथरस में बाबा साकार हरि के सत्संग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले थे। इसके बाद, उन्होंने केंद्र सरकार से जान गंवाने वाले परिजनों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की थी। दरअसल, केंद्र सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार दिए जाने का ऐलान किया है। इसे अब बढ़ाने की मांग कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की है।
राहुल की इसी मांग पर अब बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “हाथरस में आयोजित सत्संग में मची भगदड़ एक दुखद घटना है। राहुल गांधी इस घटना पर कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जो कुछ भी किया,वह बहुत तेजी से किया गया, यहां हालात को संभालने के लिए सरकार ने सारे प्रयास तेज गति से किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवेदनशील हैं। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुआवजे की राशि पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी राहुल गांधी राजनीति करने और सरकार पर दोषारोपण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा कि इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर भी राहुल गांधी राजनीतिक लाभ प्राप्त करने का घृणित प्रयास कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं जब केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होती हैं, तो राहुल गांधी आंख मूंद लेते हैं। तब वो कोई बयान जारी नहीं करते हैं। तब वो कोई पीड़ा साझा नहीं करते हैं। तब वो अपने होठ सील लेते हैं, लेकिन जब इस तरह की घटनाएं भाजपा शासित राज्य में होती है, तो उनकी पीड़ा जाग जाती है। यह संवेदनहीन राजनीति है और जिस तरह की राजनीति कांग्रेस पार्टी कर रही है, उसे वो महंगी पड़ेगी। राहुल गांधी को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
बता दें कि हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक व्यक्ति का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से है। इस पर राकेश त्रिपाठी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं और उत्तर प्रदेश सरकार यह कोशिश कर रही है कि इसकी निष्पक्षता से हर पहलू की जांच हो। हर व्यक्ति जो संदेह के दायरे में है, उससे पूछताछ हो। इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन आज इस कार्रवाई से अखिलेश यादव को पीड़ा हो रही है, क्योंकि वो पक्षपातपूर्ण कार्रवाई चाहते हैं। वो चाहते हैं कि इसमें उनके समर्थित लोगों को बचाया जाए। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मृत्य हुई है, यह अपने आप में दुखद है। इसमें दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
वहीं लालू प्रसाद के इस दावे पर कि अगस्त में केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी। इस पर जब राकेश त्रिपाठी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आप दिन में सपने देखना बंद कीजिए, परिणाम आ चुका है, इसे स्वीकार कीजिए। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की शर्मनाक पराजय को स्वीकार कीजिए। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। पहले जो आप लोगो ने आरक्षण का झूठ फैलाया था, वो आरक्षण का झूठ अबकी बार नहीं चल पाया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बन चुकी है। इस सच को उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए।
दरअसल, शुक्रवार (5 जुलाई ) को लालू प्रसाद ने राजद के स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में मंच से यह दावा किया था कि अगस्त में केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा है। इस पर अब बीजेपी लगातार निशाना साध रही है।
वहीं, बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रस्ताव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक परिसरों में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश लगातार की जा रही है। यह बहुत ही घृणित है। पिछले कई वर्षों से जो परंपराएं चल रही हैं, उमसें कोई फेरबदल नहीं होने जा रहा है।
दरअसल, बीते दिनों जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने प्रस्ताव पारित कर मुस्लिम समुदाय के बच्चों से सरस्वती पूजा और सूर्य नमस्कार का विरोध करने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे धर्म के खिलाफ और इस्लाम विरोधी बताया है। इसके अलावा, जमीयत ने मुस्लिम बच्चों को एक ईश्वर की अवधारणा को समझने का आग्रह किया है।
--आईएएनएस
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope