• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्मी से निजात पाना बच्चों को पड़ा महंगा,बच्चे हुए जहरीले पानी से बीमार

children get sick with poisonous water in hapur - Hapur News in Hindi

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुआ क्षेत्र के मुंशी नगर कालोनी में गर्मी से निजात पाना मासूम बच्चों को महंगा पड़ गया । पास में बनी होदी पर नहाने गये 9 बच्चे जहरीले पानी से बीमार हो गए । जिसमेx से तीन की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि पिलखुआ कोतवाली के मुंशी नगर कालोनी में मुस्लिम धोबी समाज के लोग रहते है और होदी में धुलाई कर अपनी रोजी रोटी चलाते है । आपको बता दें के बेडशीट को धोने के लिए कास्टिक सोडा सहित कई जहरीले केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है । ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए 9 मासूम जिनकी उम्र 7 साल से 12 वर्ष के बीच है, उसी जहरीले पानी की होदी पर नहाने चले गए नहाते समय पानी उनके पेट में चला गया और देर शाम अपने - अपने घर लौट आये घर आते ही मासूमों का शरीर नीला पड़ने लगा और बच्चे बेहोश होते गये । आनन् फानन में मासूमों को पिलखुवा के अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जहां मासूमों की हालत गम्भीर बनी हुई है । वहीं तीन बच्चों की हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर किया गया है ।बड़ा सवाल बना हुआ है के जहरीले केमिकल के पानी में बच्चे कैसे नहाने पहुंच गए । और सवाल ये है कि धुलाई के बाद जहरीले केमिकल के पानी को होदी से बहार क्यों नहीं निकाला गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-children get sick with poisonous water in hapur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children, get sick, poisonous water, hapur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hapur news, hapur news in hindi, real time hapur city news, real time news, hapur news khas khabar, hapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved