गर्मी से निजात पाना बच्चों को पड़ा महंगा,बच्चे हुए जहरीले पानी से बीमार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 मई 2017, 4:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुआ क्षेत्र के मुंशी नगर कालोनी में गर्मी से निजात पाना मासूम बच्चों को महंगा पड़ गया । पास में बनी होदी पर नहाने गये 9 बच्चे जहरीले पानी से बीमार हो गए । जिसमेx से तीन की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है ।


बताया जा रहा है कि पिलखुआ कोतवाली के मुंशी नगर कालोनी में मुस्लिम धोबी समाज के लोग रहते है और होदी में धुलाई कर अपनी रोजी रोटी चलाते है । आपको बता दें के बेडशीट को धोने के लिए कास्टिक सोडा सहित कई जहरीले केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है । ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए 9 मासूम जिनकी उम्र 7 साल से 12 वर्ष के बीच है, उसी जहरीले पानी की होदी पर नहाने चले गए नहाते समय पानी उनके पेट में चला गया और देर शाम अपने - अपने घर लौट आये घर आते ही मासूमों का शरीर नीला पड़ने लगा और बच्चे बेहोश होते गये । आनन् फानन में मासूमों को पिलखुवा के अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जहां मासूमों की हालत गम्भीर बनी हुई है । वहीं तीन बच्चों की हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर किया गया है ।बड़ा सवाल बना हुआ है के जहरीले केमिकल के पानी में बच्चे कैसे नहाने पहुंच गए । और सवाल ये है कि धुलाई के बाद जहरीले केमिकल के पानी को होदी से बहार क्यों नहीं निकाला गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे