• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोएडा में 11वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, आरोपियों में रिश्तेदार-क्लासमेट

नोएडा। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देशभर में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की 11वीं की छात्रा को कार में बंधकर बनाकर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक पीडि़ता का रिश्तेदार और एक क्लासमेट शामिल है। आरोपियों ने 11 घंटे तक इस नाबालिग लडक़ी को शहर की सडक़ों पर घुमाते रहे और आधी रात को नॉलेज पार्क की सुनसान सडक़ पर उसे फेंककर भाग गए। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को लडक़ी की स्कूल बस मिस हो गई थी, जिसके बाद वह पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन तक मामले को दबाए रखा। मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने बताया कि पी-3 सेक्टर स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़ित छात्रा नाबालिग है और कासना में स्थित एक स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। वह स्कूल बस से आती-जाती है। 18 अप्रैल को भी वह स्कूल बस से ही स्कूल गई थी। पुलिस के अनुसार, 2.30 बजे छुट्टी होने के बाद उसकी स्कूल बस छुट गई थी। और वह अपनी दोस्त के साथ पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान पीडि़ता का दूर का रिश्तेदार नवीन और क्लासमेट अंकित एक और युवक के साथ कार से वहां पहुंचे और घर छोडऩे के बहाने पीडि़ता को कार में बिठा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-class 11th student gang raped in moving car in noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: class 11, student gang rape, car, noida gang raoe in noida gang pare in car, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved