नोएडा में 11वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, आरोपियों में रिश्तेदार-क्लासमेट

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 अप्रैल 2018, 6:37 PM (IST)

नोएडा। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देशभर में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की 11वीं की छात्रा को कार में बंधकर बनाकर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक पीडि़ता का रिश्तेदार और एक क्लासमेट शामिल है।

आरोपियों ने 11 घंटे तक इस नाबालिग लडक़ी को शहर की सडक़ों पर घुमाते रहे और आधी रात को नॉलेज पार्क की सुनसान सडक़ पर उसे फेंककर भाग गए। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को लडक़ी की स्कूल बस मिस हो गई थी, जिसके बाद वह पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन तक मामले को दबाए रखा। मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने बताया कि पी-3 सेक्टर स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़ित छात्रा नाबालिग है और कासना में स्थित एक स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। वह स्कूल बस से आती-जाती है। 18 अप्रैल को भी वह स्कूल बस से ही स्कूल गई थी। पुलिस के अनुसार, 2.30 बजे छुट्टी होने के बाद उसकी स्कूल बस छुट गई थी। और वह अपनी दोस्त के साथ पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान पीडि़ता का दूर का रिश्तेदार नवीन और क्लासमेट अंकित एक और युवक के साथ कार से वहां पहुंचे और घर छोडऩे के बहाने पीडि़ता को कार में बिठा लिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

छात्रा का आरोप है कि कार में बंधक बनाकर आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और चलती कार में तीनों ने गैंगरेप किया। शाम 3 बजे तक वह घर न पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। स्कूल से पता चला कि छात्रा चली गई है। बाद में परिजनों ने ग्रेटर नोएडा कोतवाली में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। वह पुलिस को 18-19 अप्रैल की रात करीब 2 बजे नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज के पास सुनसान सडक़ पर मिली। ग्रेटर नोएडा कोतवाली के एसएचओ राम भुवन सिंह का कहना है कि छात्रा को आरोपियों ने रात 1.30 बजे सडक़ पर फेंक कर फरार हो गए थे। छात्रा के बयान पर के आधार पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - यहां हुए हादसे ने दहला दिया सभी का दिल...