• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑनलाइन नशीली दवाओं का सप्लाई करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Two miscreants arrested for supplying drugs online - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वसुंधरा में फर्जी तरीके से ऑनलाइन नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन दोनों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक नकली फर्म बनाई थी और इसके लिए जीएसटी नंबर भी प्राप्त किया था, ताकि किसी को शक न हो। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन ऑर्डर लेकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 विभिन्न प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की हैं। इसके साथ ही, कंप्यूटर और मोबाइल फोन से भी कई अन्य कागजात जब्त किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से ऑनलाइन नशीली दवाओं की सप्लाई पर रोक लगाई जा सकेगी, जिससे समाज में नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two miscreants arrested for supplying drugs online
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, fake, drugs, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved