ऑनलाइन नशीली दवाओं का सप्लाई करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 सितम्बर 2024, 5:19 PM (IST)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वसुंधरा में फर्जी तरीके से ऑनलाइन नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन दोनों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक नकली फर्म बनाई थी और इसके लिए जीएसटी नंबर भी प्राप्त किया था, ताकि किसी को शक न हो।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन ऑर्डर लेकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 विभिन्न प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की हैं। इसके साथ ही, कंप्यूटर और मोबाइल फोन से भी कई अन्य कागजात जब्त किए गए हैं।

इनकी गिरफ्तारी से ऑनलाइन नशीली दवाओं की सप्लाई पर रोक लगाई जा सकेगी, जिससे समाज में नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे