• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशेड़ी भाई ने 3 सगी बहनों को मारी गोली, एक की मौत

Junkie brother killed 3 real sisters, one dead - Budaun News in Hindi

बदायूं। जनपद के कादरचौक क्षेत्र के गांव रमजानपुर की एक बस्ती में नशेड़ी भाई ने अपनी तीन सगी बहनों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो बहनों को जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव के गढ़ी मोहल्ला निवासी राहत अली उर्फ आमीन कुरैशी शराब पीने का आदी है। वह अपनी तीन बहनों नाजरीन (16), खुशनसीब और यासमीन के साथ रहता है। बुधवार-गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे नशे की हालत में अपनी तीन सगी बहनों को गोली मार दी और फरार हो गया। परिजन तीनों बहनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नाजरीन (16) को मृत घोषित दिया। वहीं दोनों घायल बहनों को जिला अस्पताल से बरेली भेज दिया गया।
एसपी ने बताया कि आमीन नशे का आदी है और उसकी इस आदत की वजह से घर में अक्सर कहल होता था। आमीन अपनी बहनों को इसका कारण मानता था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Junkie brother killed 3 real sisters, one dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junkie brother, killed sisters, sisters murder, dead, ramjhanpur, kadhar chowk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved