• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक सिपाही भी जख्मी

Two Criminals Injured in Police Encounter in Badaun; One Constable Also Wounded - Budaun News in Hindi

बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक सिपाही भी फायरिंग में जख्मी हुआ है। पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस की एक टीम इस्लामनगर थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। बुधवार देर रात जब टीम बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पहुंची तो वहां संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का संकेत दिया लेकिन बदमाशों ने बिना चेतावनी के पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश नदीम उर्फ शाकिब और आस मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे बदमाश सद्दू को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में इस्लामनगर पुलिस का सिपाही अमित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बदायूं के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके दो साथी भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश के लिए कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। तीनों गिरफ्तार बदमाश बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के प्यास मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार गिरोह हाल के दिनों में आसपास के इलाकों में चोरी और लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर अन्य अपराधों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। फरार दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Criminals Injured in Police Encounter in Badaun; One Constable Also Wounded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: constable, badaun, police encounter in badaun, police encounter, criminals, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved