• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गरीबों की हर सम्भव की जाए मददः डीएम

do every possible help of the poor said dm - Budaun News in Hindi

बदायूं। दातागंज में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम चिर्रा की रीता देवी ने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव से फरियाद की कि वह अत्यन्त गरीब, असहाय है। उसके रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उसकी सरकारी तौर पर कुछ मदद कर दी जाए। जिसपर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि इस गरीब महिला के लिए आवासीय पट्टा देने की कार्यवाही अमल में लाई जाए। प्रयास किया जाए कि हर गरीब व्यक्ति की पूर्ण सहायता हो सके। तहसील दिवस में डीएफओ समीर कुमार, सीओ दातागंज प्रकाश कुमार, जिला पंचायत के एएमए अशोक कुमार यादव, पीडी डीआरडीए आर.एन. सिंह, जिला विकास अधिकारी सेवा राम चौधरी, जिला पंचायत के अभियन्ता संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में राजस्व विभाग अन्तर्गत भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोडों पर कब्जे आदि से सम्बंधित 164, पुलिस विभाग 33, विकास 29, आपूर्ति 20, विद्युत 15 एवं अन्य विभागों से सम्बंधित 21 कुल 282 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें डीएम के निर्देशानुसार 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-do every possible help of the poor said dm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: every possible, help, poor, dm, badaun, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved