• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Dalit woman raped, accused absconded - Banda News in Hindi

बांदा । जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिसंड़ा के थानाध्यक्ष प्रकाश यादव ने मंगलवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर बताया, "सोमवार को 22 साल की दलित विवाहिता घर में अकेली थी तभी उसका पड़ोसी बुद्धिविलास यादव घर में घुस आया। महिला के साथ मारपीट के बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी का साथी रामलाल यादव बाहर से दरवाजे की कुंड़ी बंदकर पहरेदारी करता रहा।" उन्होंने बताया कि पति के साथ आई महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dalit woman raped, accused absconded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: misdeeds with a dalit woman, dalit woman raped, up crime, up rape, up hindi news, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved