दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 जनवरी 2018, 1:32 PM (IST)

बांदा । जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिसंड़ा के थानाध्यक्ष प्रकाश यादव ने मंगलवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर बताया, "सोमवार को 22 साल की दलित विवाहिता घर में अकेली थी तभी उसका पड़ोसी बुद्धिविलास यादव घर में घुस आया। महिला के साथ मारपीट के बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी का साथी रामलाल यादव बाहर से दरवाजे की कुंड़ी बंदकर पहरेदारी करता रहा।"

उन्होंने बताया कि पति के साथ आई महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे