• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दहेज की डिमांड में नहीं मिली बाइक तो गला दबाकर विवाहिता की ली जान

husband killed her wife in amethi - Amethi News in Hindi

अमेठी। दहेज की डिमांड में बाइक की मांग न पूरा होने पर यूपी के अमेठी में फिर एक महिला की जान ले ली गई। गुरुवार देर रात जब महिला सो रही थी उस समय सुसरालीजनों ने गला दबाकर उसे सदा के लिए सुला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। दो साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार मोहनगंज थाना क्षेत्र के किशनपुर मजरे रामनगर निवासी धर्मराज पासी ने 2 साल पहले अपनी पुत्री रामदुलारी (21) की शादी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे अवस्थी मजरे बसंतपुर सकट गांव निवासी मंगल पासी के बेटे रामगोपाल से की थी। जहां बीते गुरुवार की रात सुसरालीजनों ने रामदुलारी की गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि हत्या दहेज की मांग पूरी न होने के नाते की गई है।
पिता ने लगाया बाइक की डिमांड का आरोप
मृतिका रामदुलारी के पिता धर्मराज पासी का कहना है कि शादी के एक माह पूर्व से ही रामदुलारी का पति व उसके सास-ससुर लगातार दहेज में बाइक देने का दबाव बना रहे थे। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वो बेटी को दहेज में बाइक नहीं दे सका। ऐसी अवस्था में बेटी की सास चंद्रावती, ससुर मंगल व उसका पति रामगोपाल ने बेटी को गला दबा कर मार डाला। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका रामदुलारी के पिता धर्मराज पासी की तहरीर पर पति रामगोपाल, सास चंद्रावती व ससुर मंगल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसओ मो. हामिद ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, शीघ्र ही आरोपी हिरासत में होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-husband killed her wife in amethi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: husband killed, her wife, amethi, police, crime news of amethi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved