अमेठी। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि 20-20 हजार रुपए की रिश्वत दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रियंका ने शनिवार को यहां एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां गलत प्रचार हो रहा है। पैसा बंट रहा है। कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपए भेज रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को पता बताने वाली स्मृति अमेठी आकर नाटक कर रही हैं।
पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, आतंकवाद पर 'करारा प्रहार' के लिए सेना को दी खुली छूट
IPL 2025 : कोलकाता ने दिल्ली को 14 रन से हराया, 8 साल बाद अरुण जेटली स्टेडियम में जीत दर्ज
भूमि मामला : ईडी ने हैदराबाद में तलाशी के दौरान 45 कारें जब्त कीं
Daily Horoscope