• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चलती ट्रेन में एक-दूसरे पर तान दी राइफल, मची भगदड़

इलाहाबाद। प्रयागघाट से लखनऊ जा रही पीआरएल पैसेंजर में उस वक्त भगदड़ की स्थिति बन गई जब यात्रियों की सुरक्षा में स्कार्ट ड्यूटी कर रहे जीआरपी के दो सिपाही एक दूसरे पर राइफल तान बैठे। चलती ट्रेन में यह नजारा देखकर मुसाफिर जान बचाने के लिए छिपने लगे। कब गोली चल जाये और किसे लग जाये इस डर से कोई सीट के नीचे छिपने लगा तो कोई ऊपर कोने में दुबक गया। दूसरे सिपाहियों के पहुंचने पर किसी तरह हालात संभले और सिपाहियों को यात्रियों के बीच से हटाया गया। ट्रेन रायबरेली पहुंची तो दोनों सिपाहियों ने एक दूसरे के खिलाफ रायबरेली थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। यात्रियों की गले में अटकी सांस
प्रयागघाट से लखनऊ के लिये पीआरएल पैसेंजर रवाना हुई तो स्कार्ट ड्यूटी में सिपाही अरविंद तिवारी व रुद्र प्रताप दुबे भी ट्रेन में सवार हुये। इन दोनों के अलावा ट्रेन में तीन अन्य सिपाही भी ड्यूटी पर थे। इन्हे रायबरेली में उतर कर वहां से पद्मावत एक्सप्रेस लेकर प्रतापगढ़ आना था। अभी ट्रेन अमेठी के आसपास पहुंची तो सिपाही रुद्र प्रसाद व अरविंद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढी तो गाली-गलौज के साथ हाथापाई होने लगी। यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया ही था कि आक्रामक हो चुके सिपाही एक दूसरे पर राइफल तान चुके थे। धड़ाधड़ राइफल लोड हुई तो हड़कंप मच गया। यात्रियों को अपनी जान गले में अटकती नजर आयी और यात्री इधर-उधर छिपने लगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-fight between in two guards in running train in allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fight, two guards, running, train, allahabad, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved