• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

HC: तीन तलाक के बाद भी दर्ज होगा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

संविधान से ऊपर नहीं पर्सनल लॉ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह फैसला अपने पुराने आदेश को ही दोहराते हुये दिया। जिसमे कोर्ट ने कहा था कि कोई भी पर्सनल लॉ संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। अपने विस्तृत आदेश को स्पष्ट करते हुये हाईकोर्ट ने कहा कि पर्सनल लॉ के नाम पर मुस्लिम महिलाओं के मूल अधिकार नहीं छीने जा सकते। मुस्लिम महिलाओ समेत भारत के नागरिकों को अनुच्छेद 14, 15 और 21 के तहत मूल अधिकार प्राप्त है। न्याय व्यवस्था इस अधिकार के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं देती। पर्सनल लाॅ लागू होगा तो संविधान के दायरे में

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि कोई भी पर्सनल लॉ लागू किया जाये तो वह संविधान के दायरे में ही होगा।
कोर्ट ने महिला अधिकारों के प्रति गंभीरता दिखाते हुये कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, उसे सामाजिक नहीं कहा जा सकता. लिंग के आधार पर मूल व मानवाधिकार को नहीं छीना जा सकता। 11 मई के लिये बहुत कुछ
ऐसे में जब पूरे देश में तीन तलाक का मुद्दा छाया हुआ है। उसे हल करने के लिये सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ में तीन तलाक के मामले पर 11 मई से सुनवाई होनी है। लेकिन आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस सार्वजनिक हुये फैसले ने दलीलों के लिये एक दिशा भी तय कर दी है।

ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके

यह भी पढ़े

Web Title-dowry harassment cases will be registered after three talaq said hc
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dowry harassment cases, will be registered, three talaq, hc, high court, allahabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi, dowry harassment cases will be registered after three talaq said hc
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved