• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डबोक में चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में हुए कैद

Thieves targeted 4 houses in Dabok, captured in CCTV - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर के समीप डबोक थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक बरपाया हुआ है। शनिवार रात चोरों ने डबोक में 4 घरों को निशाना बनाया। जहां से दो बाइक तथा अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी के आरोपी सीसीटीवी फुटेज में देखे गए हैं, जो हथियार लेकर वारदात करने निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने डबोक की जैन बस्ती के पास बद्रीलाल नाई के अलावा अन्य तीन मकानों के ताले तोड़े तथा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात वह हथियार सहित वारदात करने निकले, जो एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बताया गया कि चोरों ने चार जगह की गई वारदातों में दो बाइक, सोने—चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मेघवालों की बस्ती से उन्होंने दो बाइक चुराई थीं। इधर, पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में छह आरोपी कैद हुए हैं। इधर, गांव के उप सरपंच ललित पालीवाल, पंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस—प्रशासन से गांव में रात को गश्ती दल बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thieves targeted 4 houses in Dabok, captured in CCTV
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, dabok police station, thieves, terror, targeted houses, saturday night, stolen bikes, cctv footage, accused, weapons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved