डबोक में चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में हुए कैद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 दिसम्बर 2023, 09:25 AM (IST)

उदयपुर। शहर के समीप डबोक थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक बरपाया हुआ है। शनिवार रात चोरों ने डबोक में 4 घरों को निशाना बनाया। जहां से दो बाइक तथा अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी के आरोपी सीसीटीवी फुटेज में देखे गए हैं, जो हथियार लेकर वारदात करने निकले थे।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने डबोक की जैन बस्ती के पास बद्रीलाल नाई के अलावा अन्य तीन मकानों के ताले तोड़े तथा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात वह हथियार सहित वारदात करने निकले, जो एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
बताया गया कि चोरों ने चार जगह की गई वारदातों में दो बाइक, सोने—चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मेघवालों की बस्ती से उन्होंने दो बाइक चुराई थीं। इधर, पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में छह आरोपी कैद हुए हैं। इधर, गांव के उप सरपंच ललित पालीवाल, पंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस—प्रशासन से गांव में रात को गश्ती दल बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे