• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामुदायिक केन्द्रों में ठहरेंगे सुरक्षा बल, चुनाव अवधि में बुकिंग निरस्त कर दें

Security forces will stay in community centres, cancel booking during election period - Udaipur News in Hindi

- जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश उदयपुर । राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने बुधवार को उदयपुर में राजनीतिक दलों के साथ बैठकर कर चुनाव आयोग के नियम—कायदों पर चर्चा की और कहा, उसकी पालना हर हाल में होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने साफ निर्देश दिए कि चुनाव अवधि में शहर के सभी सामुदायिक भवनों में सुरक्षा बलों को ठहराया जाएगा, इसलिए इस दौरान होने वाली शादियों के लिए यदि इन्हें बुक कर लिया गया हो तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि चुनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल आएंगे। उनके ठहराव की व्यवस्था सरकारी सामुदायिक भवनों में रहेगी। इसके लिए नगर निगम और उदयपुर विकास प्राधिकरण के सभी सामुदायिक भवन अधिगृहित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समयावधि में विवाह आयोजन भी अधिक हैं। ऐसे में यदि यह सामुदायिक भवन किसी ने बुक करा रखे हैं तो उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए, ताकि संबंधित व्यक्ति को अंतिम समय में परेशानी नहीं हो। इसी क्रम में वाहन भी अधिगृहीत किए जाएंगे।
राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग्स के स्थल आवंटन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पोसवाल ने सुविधा एप के बारे में बताते हुए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष सुराणा तथा आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं डीआईजी स्टाम्प जितेंद्र ओझा ने चुनाव आयोग की गाइड लाइन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर होर्डिंग्स के लिए स्थल चिन्हित कर सूची मय दरों के जारी कर दी गई है। फिलहाल 9 नवम्बर तक राजनैतिक दल स्तर पर होर्डिग्स की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित दलों को अपने रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को समान संख्या में स्थल आवंटित किए जाएंगे। सुराणा ने बताया कि यदि कोई दल आवेदन नहीं करना है तो बकाया स्थलों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर अन्य दलों को दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के होर्डिग्स, बैनर, पैम्पप्लेट प्रकाशित कराने पर उस पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम तथा प्रकाशन संख्या अनिवार्य रूप से अंकित की जाएगी। निगरानी के दौरान यदि कोई ऐसा बैनर-होर्डिंग्स पाया गया, जिस पर यह अंकन नहीं होगा तो उसे तत्काल उतरवा लिया जाएगा।?
साथ ही यह भी इस बैठक में साफ किया गया कि किसी भी स्थिति में राजकीय भवनों पर होर्डिंग्स-बैनर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगरीय क्षेत्र में स्थानीय निकाय के कानूनों की पालना भी अपेक्षित रहेगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, एसडीएम गिर्वा प्रतिभा वर्मा, स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ड्राय डे पर शराब पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
बैठक में पोसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान दिवस से 48 घंटे पूर्व ड्राय डे घोषित रहेगा। इस अवधि में आबकारी विभाग एवं पुलिस की ओर से सभी शराब की दुकानें, गोदाम, बीयर-बार सील करा दी जाएंगी। शराब बेचने, खरीदने और संग्रहीत करने पर पाबंदी रहेगी। शादी को लेकर किसी प्रकार की अतिरिक्त परमिशन जारी नहीं की जाएगी। शराब कासं ग्रहण भी आबकारी अधिनियम के प्रावधान के अनुसार ही किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Security forces will stay in community centres, cancel booking during election period
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: security forces, will stay in community centres, cancel booking, during election period, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved