• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर पहुंचे जलदाय विभाग, 12 कर्मचारी मिले गायब

District Collector reached water supply department, 12 employees found missing - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन शैलेश सुराणा के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरन वहां 12 कर्मचारी गायब पाए गए। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया गया कि जिला कलेक्टर पोसवाल और एडीएम सुराणा बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पटेल सर्कल स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सभी अधिकारी—कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। कई अधिकारी-कर्मचारी निरीक्षण के दौरान मौजूद नहीं पाए गए, उनके संबंध में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मोहनलाल सैनी व अधीक्षण अभियंता ललित कुमार नागौरी से जवाब-तलब किया। अनुपस्थित अधिकारी—कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारी—कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुपस्थित कार्मिकों मेे हेमंत शुक्ला, राखी गिरी, दक्षितासिंह, सुंदरबाई, भानुप्रताप सैनी, सचिन जैन, टांकू बाई, बन्नेसिंह, घनश्याम फुलवार, टेकचंद लौहार, विनोद कुमार गर्ग, रूबी कुमारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector reached water supply department, 12 employees found missing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector, reached water supply department, 12 employees found missing, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved