उदयपुर । जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन शैलेश सुराणा के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरन वहां 12 कर्मचारी गायब पाए गए। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बताया गया कि जिला कलेक्टर पोसवाल और एडीएम सुराणा बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पटेल सर्कल स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सभी अधिकारी—कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। कई अधिकारी-कर्मचारी निरीक्षण के दौरान मौजूद नहीं पाए गए, उनके संबंध में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मोहनलाल सैनी व अधीक्षण अभियंता ललित कुमार नागौरी से जवाब-तलब किया।
अनुपस्थित अधिकारी—कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारी—कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुपस्थित कार्मिकों मेे हेमंत शुक्ला, राखी गिरी, दक्षितासिंह, सुंदरबाई, भानुप्रताप सैनी, सचिन जैन, टांकू बाई, बन्नेसिंह, घनश्याम फुलवार, टेकचंद लौहार, विनोद कुमार गर्ग, रूबी कुमारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे