• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक के धर्मराज चौधरी ने स्टेट एथलेटिक्स में जीते दो गोल्ड मेडल

Tonk Dharmaraj Chaudhary won two gold medals in state athletics - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के छोटे से गाँव डारडा हिंद के प्रतिभाशाली एथलीट धर्मराज चौधरी ने एक बार फिर अपने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बीकानेर में आयोजित राजस्थान स्टेट जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। धर्मराज ने 1500 मीटर की दौड़ 3.58 मिनट में और 5000 मीटर की दौड़ 14.40 मिनट में पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किए। इससे पहले, वह स्टेट लेवल अंडर-23 प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं। किसान परिवार से आने वाले धर्मराज की आर्थिक स्थिति कमजोर है, लेकिन उनके माता-पिता ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। गाँव के सत्यनारायण चौधरी, कस्टम अधिकारी शिवम, और सीताराम पीटीआई ने भी हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग किया।
गाँव वालों का मानना है कि धर्मराज की यह सफलता युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से हर मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk Dharmaraj Chaudhary won two gold medals in state athletics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, dharmaraj chaudhary, gold medals, state athletics, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved