• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीदादू गौशाला में 4 से 10 जुलाई तक भागवत कथा का आयोजन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री रिणवा को दिया निमंत्रण

Bhagwat Katha organized in Shri Dadu Gaushala from 4th to 10th July, Chief Minister Bhajanlal Sharma, Minister Kanhaiyalal Chaudhary, former Minister Rinwa invited - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के निवाई-बौंली रोड़ पर स्थित श्री दादू दयाल गौशाला झरणिया खाल, भैरुपुरा में 4 से 10 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और 11 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के अतिथिओं को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा को निमंत्रण पत्र सौंपा है। आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञाचार्य पं. मुरलीधर शास्त्री आकोडिया होंगे। कायक्रम के दौरान गोपाल-रुकमणी एवं शिव-पार्वती की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। कथा वाचन महामंडलेश्वर श्रद्धेय विष्णुशरण दास महाराज करेंगे। प्रथम दिन 4 जुलाई को सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकलेगी। यात्रा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय से आयोजन स्थल तक जाएगी। इसी दिन श्रीमद् भागवत महात्म्य, ज्ञान वैराग्य, भक्ति चरित्र, धुन्धकारी ऊदार और शुकदेव के प्राकट्य की कथा होगी। 5 जुलाई को परीक्षित जन्म, कपिलोपाख्यान और ध्रुव चरित्र सुनाए जाएंगे। 6 जुलाई को जड़ भक्त चरित्र, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष और वामन अवतार की कथा होगी। 7 जुलाई को श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नन्दोत्सव मनाया जाएगा। 8 जुलाई को श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग होंगे। 9 जुलाई को महारास लीला, उद्धव ब्रजगमन और रुकमणी विवाह की कथा होगी। 10 जुलाई को सुदामा चरित्र, श्री शुकदेव विदाई, हवन पूर्णाहुति और ब्रज की फूलों की होली के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में गौ ऋषि संत प्रकाशदास महाराज और दयालदास स्वामी का पावन सानिध्य रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhagwat Katha organized in Shri Dadu Gaushala from 4th to 10th July, Chief Minister Bhajanlal Sharma, Minister Kanhaiyalal Chaudhary, former Minister Rinwa invited
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, shrimad bhagwat katha, chief minister bhajanlal sharma, minister kanhaiyalal chaudhary, former minister rajkumar rinwa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved