राजसमंद। लोकसभा चुनाव के नतीजों में एग्जिट पोल की पोल खुलती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक राजस्थान में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं सीपीआईएम, आरएलपी और भारत आदिवासी पार्टी भी एक-एक सीट पर बढ़त लिए हुए हैं।
राजसमंद यानि मेवाड़ में भाजपा का दबदबा एक बार फिर साबित हुआ है। यहां से मेवाड़ राजघराने से संबंध रखने वाली भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ करीब 3.92 लाख वोटों से चुनाव जीत रही हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक वे शाम 4.24 बजे तक 3.92 लाख वोटों से आगे थीं। कांग्रेस के दामोदर गुर्जर भी यहां करीब 3.89 लाख वोट ले चुके थे।
पाली लोकसभा सीट पर भाजपा अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4.11 बजे तक 2.44 लाख से भी ज्यादा वोटों से बढ़त ले रखी थी। उनकी यह जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। कुछ ही देर में चुनाव आयोग इस नतीजे को अपडेट कर देगा। बता दें कि यह भाजपा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश माथुर का गृह क्षेत्र माना जाता है। माथुर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं और राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। लोकसभा चुनाव में वे अपरान्ह करीब 4 बजे तक 41 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। कहा जा रहा है कि बेनीवाल चुनाव जीत गए हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने अधिकृत घोषणा नहीं की है। बेनीवाल ने यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं ज्योति मिर्धा को चुनाव हराया है। बता दें कि बेनीवाल पिछली बार एनडीए का हिस्सा थे। लेकिन, इस बार वे इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए।
झालावाड़ लोकसभा सीट के चुनाव नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पूर्व सीएम वसुंधराराजे का राजस्थान में दबदबा कायम है। झालावाड़ से उनके बेटे दुष्यंत सिंह फिर चुनाव जीत रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3.42 बजे तक वे 3.69 लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे थे। उनकी जीत की घोषणा होना ही बाकी है। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय से ही वसुंधराराजे को साइड लाइन कर दिया था।
जालौर लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की बड़ी हार हो रही है। वे 2 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। यह वैभव के पिता और राजस्थान में 3 बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत के बड़ी शर्मनाक हार है। क्योंकि अशोक गहलोत अब तक कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को नॉन परफॉरमिंग असेस्ट बताकर उनका मजाक उड़ा रहे थे। गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश कुमार ने नैतिकता के आधार पर गहलोत से राजनीतिक सन्यास लेने की मांग कर डाली है।
झुंझुनूं लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना वर्चस्व कायम रखने में लगभग कामयाब रही है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र बृजेंद्र ओला लगभग चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा होनी बाकी है। दोपहर 3.20 बजे तक बृजेंद्र ओला 17534 वोटों की लीड़ बनाए हुए थे।
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला हो गया है। वह भी तब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में अपने चुनाव प्रचार का आगाज यहीं से किया था। भाजपा के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह यहां दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 5896 वोटों की लीड बनाए हुए थे। यहां उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल चौपड़ा से कड़ी टक्कर मिल रही थी। बताया जा रहा है कि अनिल चौपड़ा वोटों की दुबारा गिनती कराए जाने की मांग कर रहे है।
करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियां फेल हो गई हैं। यहां ईसीआरपी का बड़ा मुद्दा था। भाजपा ने मध्य प्रदेश से समझौता करके इसे भुनाने की कोशिश की थी। इसके बावजूद यहां भाजपा हारती हुई नजर आ रही है। क्योंकि कांग्रेस के भजन लाल जाटव ने दोपहर 3 बजे तक 98 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली थी। भाजपा ने यहां मनोज राजौरिया का टिकट काटकर इंदु देवी पर भरोसा जताया था। लेकिन, वे चुनाव हार रही हैं। वह भी तब जबकि करौली में जनसभा भी की थी।
राजधानी जयपुर में भाजपा की प्रत्याशी मंजू शर्मा 3.31 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीतती हुई नजर आ रही हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे भंवर लाल शर्मा की बेटी मंजू शर्मा को इस बार पूर्व सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर दिया गया था। वैसे भी जयपुर भाजपा का परंपरागत गढ़ माना जाता रहा है।
भरतपुर यानि अपने ही घर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बड़ी हार होती नजर आ रही है। क्योंकि यहां कांग्रेस की संजना जाटव दोपहर 53 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना चुकी थीं। इतने बड़े मार्जिन के बाद भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली मतगणना स्थल छोड़कर जा चुके थे। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत भाजपा के कई नेताओं ने बड़ी ताकत लगाई थी। यहां ईआरसीपी का मुद्दा भी भुनाने का प्रयास किया गया था।
दौसा लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ना तो गारंटी चली औऱ ना ही रोड शो कोई जादू बिखेर पाया है। यहां कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा करीब 2 लाख मतों से आगे हो गए हैं। उन्हें दोपहर 1.12 बजे तक 567726 व भाजपा के प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा को 367913 वोट मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा के कन्हैया लाल मीणा के लिए इतने बड़े अंतर को पाट पाना बहुत मुश्किल है।
वहीं राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। क्योंकि वे घोषणा कर चुके हैं कि अगर कन्हैया लाल मीणा समेत जिन 7 सीटों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी, उन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारते हैं तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे।
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चल पाया है। यहां से भाजपा चुनाव हारती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा दोपहर 1 बजे तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रियंका बालान मेघवाल पर 61757 वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। माना जा रहा है कुलदीप इंदौरा की इस लीड़ को भाजपा के लिए पाट पाना बहुत मुश्किल है।
चूरू लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी फेल हो गई है। यहां भाजपा के देवेंद्र झांझड़िया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राहुल कस्वां से 45 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ चुके हैं। दोपहर 12.42 बजे तक कांग्रेस के राहुल कस्वां 393119 वोट ले चुके थे। जबकि देवेंद्र झांझड़िया को सिर्फ 348033 वोट मिले थे। बता दें कि यहां पीएम मोदी ने नारा दिया था कि दिल्ली में नरेंद्र और चूरू में देवेंद्र। लेकिन, यह नारा नहीं चल पाया। राहुल कस्बां ने चुनाव के ऐनवक्त पर भाजपा छोड़ी थी।
बीकानेर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय कानून मंत्री ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। दोपहर 12.31 बजे तक उन्होंने 46297 वोटों की बढ़त बना ली थी। माना जा रहा है कि अर्जुनराम मेघवाल यह चुनाव जीत सकते हैं। लेकिन, जीत का अंतर काफी कम रह सकता है।
भीलवाड़ा में लोकसभा चुनाव का मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है। यहां कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी करीब 2.47 लाख वोटों से पीछे हो गए हैं। जबकि भाजपा के दामोदर अग्रवाल यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत की ओर अग्रसर हैं। दोपहर 12.24 बजे तक दामोदर अग्रवाल को 565775 वोट मिल चुके थे।
चित्तौड़गढ़ में राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी जीत की ओर अग्रसर दिख रहे हैं। वे दोपहर 12.15 बजे तक 1.81 लाख वोटों से आगे निकल चुके थे। कांग्रेस के उदय लाल आंजना के लिए इस अंतर को पाट पाना बहुत मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाए थे।
जोधपुर संसदीय सीट पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कड़े संघर्ष में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। दोपहर 12.9 बजे तक वे सिर्फ 21 हजार वोटों से ही बढ़त ले पाए थे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफी प्रभाव माना जाता है। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी करण सिंह उचाड़िया 229988 वोट ले चुके थे।
बांसवाड़ा संसदीय सीट पर भारत आदिवासी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव हारते नजर आ रहे हैं। क्योंकि भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत दोपहर 12 बजे तक 1.29 लाख वोटों से बढ़त ले ली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालवीय के लिए इतने बड़े अंतर को पाट पाना मुश्किल है।
कोटा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिडला बड़ी मुश्किल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए स्थानीय नेता प्रहलाद गुंजल से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। सुबह 11.45 बजे तक ओम बिडला सिर्फ 12843 वोटों की बढ़त बना पाए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक बिडला को 244049 वोट मिले थे। जबकि प्रहलाद गुंजल 231206 वोट ले चुके थे।
अजमेर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के भागीरथ चौधरी 190628 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। चुनाव आय़ोग के मुताबिक उन्हें 429319 वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 238691 वोट ही मिले हैं।
अलवर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रहे भूपेंद्र यादव 55557 वोटों से आगे चल रहे हैं। 257954 वोट मिल चुके हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित यादव को 202382 वोट मिले हैं।
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope