• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो युवकों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

Two youths fired in broad daylight, BJP leader narrowly escaped - Kota News in Hindi

कोटा। जिले के कनवास कस्बे में बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने भाजपा नेता के एक शोरूम पर फायर कर दिया। बाद में बस स्टैंड पर भी हवाई फायर कर भाग गए। कस्बे में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों बदमाश व्यापारियों को धमकी देकर अवैध वसूली करते हैं। कस्बे में दोपहर को मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने शोरूम कौशल मोटर्स पर फायर कर फरार हो गए। शोरूम के मालिक भाजपा नेता कौशल सोनी शोरूम में अंदर बैठे हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा कि दो युवक फायरिंग कर भाग रहे थे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने आरोपी अतीक पुत्र नईम कुरैशी, शकील पुत्र बरकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी कावेंद्र सागर, पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर परिहार कनवास थाना पहुंचे तथा जानकारी ली एवं पुलिस ने फायर करने वाले एक आरोपी के भाई को पकड़ कर थाना लेकर आए, जिससे पूछताछ की जा रही है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दोनों बदमाश अवैध वसूली के लिए व्यापारियों को आए दिन धमकाते हैं। दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर कनवास व्यापार संघ ने आरोपियाें को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कनवास की दुकानें बंद रखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two youths fired in broad daylight, BJP leader narrowly escaped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, districts kanwas town, fire on two youths, bjp leader, showroom, bjp leader kaushal soni, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved