• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों से होगी

Polling parties will depart from Government Polytechnic Colleges on 24th November - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण व रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 24 नवम्बर, शुक्रवार को दो पारियों में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 24 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) से 122-फलौदी, 125-ओसियां, 126-भोपालगढ़ तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से 123-लोहावट, 124-शेरगढ़ के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण प्रातः 7 बजे से तथा उनकी रवानगी प्रातः 9 बजे से होगी। इसी प्रकार 127-सरदारपुरा, 128-जोधपुर, 130-लूणी के मतदान दलों को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) से तथा 129-सूरसागर, 131-बिलाड़ा के मतदान दलों का राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तृतीय प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से तथा रवानगी मध्याह्न 12 बजे होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polling parties will depart from Government Polytechnic Colleges on 24th November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, assembly elections 2023, training and departure, polling parties, government polytechnic college, november 24, two shifts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved