मतदान दलों की रवानगी 24 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों से होगी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 नवम्बर 2023, 11:21 PM (IST)

जोधपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण व रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 24 नवम्बर, शुक्रवार को दो पारियों में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 24 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) से 122-फलौदी, 125-ओसियां, 126-भोपालगढ़ तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से 123-लोहावट, 124-शेरगढ़ के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण प्रातः 7 बजे से तथा उनकी रवानगी प्रातः 9 बजे से होगी।
इसी प्रकार 127-सरदारपुरा, 128-जोधपुर, 130-लूणी के मतदान दलों को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) से तथा 129-सूरसागर, 131-बिलाड़ा के मतदान दलों का राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तृतीय प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से तथा रवानगी मध्याह्न 12 बजे होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे