• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैंथर के हमले में वन्यकर्मी घायल, गांव में फैली दहशत

Panther attack, forest guard injured, panic in panic - Jodhpur News in Hindi

पाली। जिले में झाड़ली मानपुरा गांव में आबादी क्षेत्र में घुसे पैंथर को पकडऩे गए वन्यकर्मी पर पैंथर ने हमला कर घायल कर दिया। पैंथर ने करीब छह घंटे तक खूब आतंक मचाया। इसके चलते गांव में दहशत का माहौल हो गया। पैंथर कभी पेड़ पर चढ़ जाता तो कभी इधर से उघर भागत रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पैंथर को पकडऩे गए वन्यकर्मी मोहनसिंह पर पैंथर ने करीब बीस फुट दूर से हमला कर दिया और उसे करीब दो मिनट तक जकड़े रखा। वन्यकर्मी की जान खतरे में देखते हुए ग्रामीणों ने लाठियों से पैंथर को भगाया। गांव में पैंथर ने पांच-छह पशुओं को भी घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर जोधपुर से आई रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पैंथर को टें्रक्यूलाइज किया और फिर उसे जोधपुर ले जाया गया। घायल वन्यकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panther attack, forest guard injured, panic in panic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panther, attack, forest, guard, injured, panic, in panic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved