• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिना वैध अनुज्ञप्ति के चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

De-addiction Center Operating Without Valid License, Case Registered Against Three Individuals - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। बिना विधि मान्य अनुज्ञप्ति के नवभोर नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कर नशा करने वाले मरीजों को रखने के मामले में बोरानाडा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई संयुक्त निदेशक अनिल व्यास की रिपोर्ट के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था, जहां नशे के आदी मरीजों को रखा जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर जांच की गई, जिसमें केंद्र के संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई। इस पर बोरानाडा थाना पुलिस ने केंद्र का संचालन करने वाले अनिल पंचारिया, बजरंग सिंह सहित तीन के खिलाफ धारा 323(बी) एवं 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि केंद्र में कितने मरीज रखे गए थे, वहां किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं तथा संचालन के दौरान अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-De-addiction Center Operating Without Valid License, Case Registered Against Three Individuals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: de-addiction, center operating, without valid license, case, registered, against three individuals, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved