जोधपुर। बिना विधि मान्य अनुज्ञप्ति के नवभोर नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कर नशा करने वाले मरीजों को रखने के मामले में बोरानाडा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई संयुक्त निदेशक अनिल व्यास की रिपोर्ट के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था, जहां नशे के आदी मरीजों को रखा जा रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर जांच की गई, जिसमें केंद्र के संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई। इस पर बोरानाडा थाना पुलिस ने केंद्र का संचालन करने वाले अनिल पंचारिया, बजरंग सिंह सहित तीन के खिलाफ धारा 323(बी) एवं 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि केंद्र में कितने मरीज रखे गए थे, वहां किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं तथा संचालन के दौरान अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे