• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नित नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं शिविर

Camps are emerging as a new hope - Jodhpur News in Hindi

-फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से पेंशनर्स का सत्यापन जोधपुर। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान हर पात्र एवं जरूरतमंद तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के हो रह प्रयास सार्थक सिद्ध हो रहे हैं महंगाई राहत कैम्पों के माध्यम से राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान कर रही है। विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए ये कैंप आमजन के जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं। जिले की पंचायत समिति मण्डोर के ग्राम पंचायत बुधनगर में कैम्प के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कानी देवी पत्नी देवाराम का पंजीयन नहीं हो पाने की समस्या सामने आई। उनके अंगूठे का निशान नहीं आने से बायोमीट्रिक सत्यापन के अभाव में उनकी पेंशन बंद हो गई थी एवं वृद्वावस्था के चलते उनका कैम्प में आना संभव नहीं था। इस पर उपखंड अधिकारी अपूर्वा परवाल द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अधिकारियों को उनके घर जाकर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भजनलाल विश्नोई ने कानी देवी के घर जाकर राज एसएसपी फेस रिकग्निशन एप्प के माध्यम से पेंशन का वार्षिक सत्यापन पर रसीद प्रदान की। कानी देवी शहीद स्व. केशराम के वीर माता है। इस पर कानी देवी द्वारा सरकार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Camps are emerging as a new hope
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, state government, inflation relief camp, administration campaign with villages, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved