नित नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं शिविर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 मई 2023, 2:35 PM (IST)

-फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से पेंशनर्स का सत्यापन

जोधपुर।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान हर पात्र एवं जरूरतमंद तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के हो रह प्रयास सार्थक सिद्ध हो रहे हैं महंगाई राहत कैम्पों के माध्यम से राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान कर रही है। विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए ये कैंप आमजन के जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं।

जिले की पंचायत समिति मण्डोर के ग्राम पंचायत बुधनगर में कैम्प के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कानी देवी पत्नी देवाराम का पंजीयन नहीं हो पाने की समस्या सामने आई। उनके अंगूठे का निशान नहीं आने से बायोमीट्रिक सत्यापन के अभाव में उनकी पेंशन बंद हो गई थी एवं वृद्वावस्था के चलते उनका कैम्प में आना संभव नहीं था। इस पर उपखंड अधिकारी अपूर्वा परवाल द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अधिकारियों को उनके घर जाकर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भजनलाल विश्नोई ने कानी देवी के घर जाकर राज एसएसपी फेस रिकग्निशन एप्प के माध्यम से पेंशन का वार्षिक सत्यापन पर रसीद प्रदान की। कानी देवी शहीद स्व. केशराम के वीर माता है। इस पर कानी देवी द्वारा सरकार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे