तबादला क्या हुआ, लड्डू बंटने लगे:
राजस्थान
की भजनलाल सरकार में तबादलों का दौर चल रहा है। नई सरकार के गठन के बाद
अभी आईएएस और आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट आ चुकी है। इस लिस्ट में
सूचना-जनसंपर्क महकमे से जैसे ही आरएएस पुरुषोत्तम शर्मा की विदाई हुई,
यहां के पीआरओ खुशी से झूम उठे। रही-सही कसर कुछ पत्रकारों ने खबरें छापकर
कर दी। पिछली सरकार में जरूरत से ज्यादा अहमियत पाने वाले आरएएस पुरुषोतम
शर्मा को अभी एपीओ रखा गया है। लेकिन पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में दो साल से
अधिक वक्त इन्होंने डीआईपीआर में बिताया। पूर्व सीएम के ओएसडी सैनी साहब
ने भी खूब दोस्ती निभाई। किसी की भी पीड़ा गहलोत साहब तक नहीं पहुंचने दी।
पूर्व मीडिया ओएसडी, डीआईपीआर और सैनी की जोड़ी बेखौफ लंबे समय तक चली।
लेकिन, विभागीय स्टाफ काफी परेशान रहा। अब नई सरकार में डीआईपीआर पद से
पुरुषोत्तम शर्मा की विदाई के बाद पीआरओ ने राहत सांस ली है। यह संभवतः
दूसरा मौका है जब विभागाध्यक्ष के तबादले पर लड्डू बांटे गए हों। इससे पहले
अनुप्रेरणा कुंतल के वक्त भी ऐसा ही हुआ था। पीआरओ और पत्रकारों को अब नए
डीआईपीआर साहब से उन्हें उम्मीदे हैं कि नियम-पॉलिसी के तहत सबको उनका
वाजिब हक मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अफसरों में लगी मंत्री जी से चिपकने की होड़ः
राजस्थान
में भजनलाल सरकार बनने के बाद से ही मंत्री जी के चिपकने वाले आरएएस
अफसरों में होड़ सी मच गई है। आरएएस अफसर मंत्री के विशिष्ट सहायक पद पर
लगते है, साथ ही मंत्रीजी के भी खास राजदार होते है। चूंकि यह विशिष्ट
सहायक हर फाइल को गंभीरता से पढ़ते हैं और फिर मंत्री जी को सलाह देते हैं।
हालांकि कि मुख्यमंत्री के मामले में ये हस्तक्षेप नहीं करते। लेकिन, अन्य
मामलों में गुणा-भाग जरूर करते हैं। किससे कब मुलाकात करवानी है, किसकी
फाइल को रोकना है किसकी फाइल जल्दी निकलवानी है, यह कार्य बखूबी करते हैं।
मंत्री जी के विश्वास पात्र होने के साथ ही यह दिनभर अपने विभिन्न विभागों
की गणित बैठाते रहते हैं। मंत्री का विशिष्ट सहायक लगने के लिए कुछ आरएएस
अफसर इन दिनों भारती भवन और संघ एवं पार्टी के बड़े नेताओं के यहां दस्तक
देते हुए देखे जा रहे हैं।
कोशिश तो की, लेकिन कामयाब नहीं हुए आयुक्तः
राज्य
में सत्ता परिवर्तन होते ही बड़े अफसरों में सैटिंग बिठाने की हो़ड सी लग
गई। कुछ जुगाड़ तंत्र का सहारा लेकर तुरंत मुखिया जी से मिल लिए औऱ अपने
प्रति नकारात्मकता को खत्म करने में कामयाब भी रहे। इसका असर, पिछले दिनों
निकली तबादला सूचियों में भी दिखा। जिन अफसरों के लिए माना जा रहा था कि नई
सरकार उन्हें जरूर ठंड में लगाएगी, क्योंकि उनके कारनामों को चुनाव मुद्दा
बनाया गया था। लेकिन, वे अंगद के पांव की तरह वहीं जमे हुए हैं। इसके
विपरीत जयपुर विकास आयुक्त ने भी अच्छी पोस्टिंग के लिए अथक प्रयास किए।
आरएसएस (संघ) में महत्वपूर्ण पद पर बैठे सजातीय बंधु से भी कई बार
मुलाकातें कीं। लेकिन, ये मुलाकातें काम नहीं आई। आखिर, तबादला हो ही गया।
अब जनजातियों के विकास और कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। लेकिन, मुख्यालय
से मंत्रालय तक चर्चाएं गर्म हैं कि विभागीय मंत्री ने लैंड फॉर लैंड,
इकोलोजिकल जोन में प्रशासन शहरों के संग अभियान में काटे गए पट्टों समेत कई
मामलों की फाइलें खोलने का मन बनाया है, कहीं उसके लपेटे में ना आ जाएं।
सोशल मीडिया के ज्योतिषी और चुनाव परिणामः
भजन
लाल सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल टीटी पिछले सप्ताह करणपुर से विधानसभा
चुनाव हार गए। पदभार संभालने से पहले ही पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके
इस्तीफे को लेकर मुखिया जी ने सोशल मीडिया में संदेश दिया कि वे अब करणपुर
के विकास कार्यों में समर्पित रहेंगे। इस संदेश पर सोशल मीडिया के
ज्योतिषियों से लेकर कई एक्सपर्ट्स ने टीका-टिप्पणियों का अंबार लगा दिया।
एक पंडित जी ने जवाब में लिखा कि मैंने आपका भी पतणा देखा है, दो साल से
ज्यादा कार्यकाल नहीं है। दूसरे ने तो RPSC एग्जाम का प्रश्नपत्र बनाते हुए
लिखा कि राजस्थान के पहले अग्निवीर मंत्री का नाम बताइए। तीसरे ने लिखा-
ये पब्लिक है, सब जानती है। आपने चुनाव से पहले मंत्री बनाकर जो चालाकी
दिखाई, उसे लोग समझते हैं। चौथे ने लिखा- जनता ने लोकसभा चुनाव से पहले ही
आपको आइना दिखा दिया। आप भी मुखिया जी के एक्स हैंडल पर जाकर इन टिप्पणियों
को एंजॉय कर सकते हैं।
-खास खबरी
(नोटः- इस कॉलम में हर सप्ताह खबरों के अंदर की खबर, शासन-प्रशासन की खास चर्चाएं प्रकाशित की जाती हैं)
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope