• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूरगामी विजन के साथ तैयार होगी प्रदेश की नई ऊर्जा नीति - एसीएस ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल

State new energy policy will be ready with far-reaching vision - ACS Energy Dr. Subodh Agarwal - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राज्य के ऊर्जा विभाग ने नई ऊर्जा नीति तैयार करने की कवायद शुरु कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा डा. सुबोध अग्रवाल ने नई ऊर्जा नीति की रुपरेखा को लेकर सचिवालय में ऊर्जा विकास निगम, सीएमडी डिस्काम्स, जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्काम्स, अक्षय ऊर्जा विकास निगम, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम, पीड्ब्लूसी व इससे जुड़ी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने बताया कि नई ऊर्जा नीति को प्रदेश कीं वर्ष 2050 तक की मांग, उपलब्धता व आपूर्ति का समावेश करते हुए अंतिम रुप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नीति में प्रदेष में घरेलू, कृषि व औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही खेती के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने व उद्योगों को मांग के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के भी ठोस प्रयास होंगे। एसीएस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 30 वर्षों के लिए पर्याप्त ऊर्जा उपलब्धता के उद्देश्य से ऊर्जा नीति 2021-2050 तैयार कर जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत के दूरगामी सोच व मंशा के अनुसार विभाग ने प्रस्तावित नई ऊर्जा नीति तैयार करने का काम आरंभ कर दिया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी प्रदेश में मांग के अनुसार निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल देते रहे हैं।
एसीएस एनर्जी ने बताया कि आरंभिक चर्चा के बाद राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री भास्कर ए सावंत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कमेटी मेें निदेशक तकनीकी जयपुर विद्युत वितरण निगम श्री केपी वर्मा, अजमेर विद्युत वितरण निगम, जोधपुर विद्युत वितरण निगम, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रतिनिधि निदेशक टी श्री एनएस निर्वाण, निदेषक पीटी ऊर्जा विकास निगम श्री पीएस सक्सैना, मुख्य अभियंता कोआर्डिनेशन राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम श्री देवेन्द्र श्रृंगी व पीडब्लूसी के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में सभी संबंधितों को प्रतिनिधित्व दिए जाने से धरातलीय ठोस प्रस्ताव प्राप्त होंगे जिससे प्रदेश की नई ऊर्जा नीति अधिक कारगर, अधिक उपयोगी, अग्रगामी और सकारात्मक दूरगामी परिणाम देने वाली होगी।
एसीएस माइंस, पेट्रोलियम व एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि नई नीति में राजस्थान में रिन्यूएवल एनर्जी की उपलब्धता बढ़ाने, उपलब्ध संसाधनों का विद्युत उत्पादन व विपणन में उपयोग और आधुनिकीकरण की संभावनाओं का भी समावेश किया जाएगा।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि एमडी राजस्थान ऊर्जा विकास निगम श्री भास्कर ए सावंत की अध्यक्षता में गठित समिति सभी संबंधित बिन्दुओं व संभावनाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट देगी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State new energy policy will be ready with far-reaching vision - ACS Energy Dr. Subodh Agarwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acs energy dr subodh agarwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved