• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य निर्वाचन आयुक्त 7 अगस्त को युवा मतदाताओं से संवाद

State Election Commissioner to interact with young voters on August 7 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के नवाचार एवं व्यापक संप्रेषण पक्ष के क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान राजेश्वर सिंह 7 अगस्त, 2026 को श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 : 30 बजे होगा। यह राज्य का पहला अवसर होगा, जब राज्य निर्वाचन आयुक्त स्वयं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, मतदाता जागरूकता तथा मतदान के महत्व पर संवाद करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ELC की अभिनव गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण भी राज्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Election Commissioner to interact with young voters on August 7
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state election commissioner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved