जयपुर। राज्य में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के नवाचार एवं व्यापक संप्रेषण पक्ष के क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान राजेश्वर सिंह 7 अगस्त, 2026 को श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में युवा मतदाताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 : 30 बजे होगा।
यह राज्य का पहला अवसर होगा, जब राज्य निर्वाचन आयुक्त स्वयं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, मतदाता जागरूकता तथा मतदान के महत्व पर संवाद करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ELC की अभिनव गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण भी राज्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे