• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने किया “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

Sikkim Governor Om Mathur Releases Poster of Nari Tu Narayani Program - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रखर नवनीत द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “नारी तू नारायणी” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। यह कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रखर नवनीत की संपादक भारती खंडेलवाल ने बताया कि “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम जयपुर का एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह बन चुका है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में नई पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम संयोजक रामचरण बढ़ाया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की यह अनूठी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है तथा अनेक महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आज यह कार्यक्रम जयपुर का एक प्रेस्टीज अवॉर्ड माना जाता है।
इस अवसर पर शेल्बी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरज दुबे एवं ब्रेन टावर हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सुनीत शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikkim Governor Om Mathur Releases Poster of Nari Tu Narayani Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om prakash mathur, nari tu narayani, jaipur event, women सम्मान ceremony, prakhar navneet, poster launch, women empowerment event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved