जयपुर। प्रखर नवनीत द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “नारी तू नारायणी” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
यह कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रखर नवनीत की संपादक भारती खंडेलवाल ने बताया कि “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम जयपुर का एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह बन चुका है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में नई पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम संयोजक रामचरण बढ़ाया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की यह अनूठी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है तथा अनेक महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आज यह कार्यक्रम जयपुर का एक प्रेस्टीज अवॉर्ड माना जाता है।
इस अवसर पर शेल्बी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरज दुबे एवं ब्रेन टावर हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सुनीत शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे