• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः प्रदेश में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस-मछली और मीट की दुकानें

Ramlala life consecration: Meat shops will remain closed in the state on January 22 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को राजस्थान में बूचड़खाने और मांस-मछली एवं मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में राज्य सरकार के निर्णय के तहत स्वायत्त शासन निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक सुरेश ओला की ओऱ से जारी परिपत्र में सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्तों को पाबंद किया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देशभर में दीपावली उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दिन केंद्र सरकार ने देश में और राजस्थान सरकार ने प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस दौरान राज्य सहकारी बैंक और सरकारी कार्यालयों में भी आधे दिन यानि दोपहर 2 बजे तक अवकाश रहेगा। इस दिन शहरवासियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर आकर्षक रोशनी, सजावट के साथ-साथ घरों पर घी के दीए जलाए जाएंगे। आंगन में रंगोली बनाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ramlala life consecration: Meat shops will remain closed in the state on January 22
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan, slaughterhouses, meat shops, closed, january 22, consecration, ram lalla, ram temple, ayodhya, directorate of autonomous governance, state government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved