• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान सरकार अपराध काबू करने फेल साबित हुईः रामलाल शर्मा

Rajasthan government has failed to control crime: Ramlal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपराध नियंत्रण की बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं। लेकिन, राजस्थान सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से एक व्यापारी व्यवसाय के लिए जयपुर आता है और उसका अपहरण कर अपराधी उसे धौलपुर तक ले जाते हैं। दूसरी तरफ़ जयपुर ज़िले के सांभर में दिनदहाड़े एक व्यापारी से दो लाख रुपए अपराधी लूट कर ले जाएं। ये घटनाएं इस बात को इंगित करती हैं कि अपराधियों के अंदर पुलिस और सरकार का खौफ नहीं है। अगर पुलिस और सरकार का खौफ होता तो अपराध करने से पहले अपराधी चार बार सोचता। लेकिन सरकार का व्यक्तव्य और राजनीतिक व्यक्तव्य देना अलग बात है। अपराधों पर तत्परता के साथ कार्रवाई करना अलग बात है। लेकिन राजस्थान की सरकार तो वोट बैंक की राजनीति के आधार पर काम करती है। मेरिट के आधार पर काम नहीं करती।
राजस्थान पुलिस का जो स्लोगन है कि अपराधियों में डर हो और आमजन में विश्वास। वो ही स्लोगन आज राजस्थान के अंदर उल्टा होता दिखाई दे रहा है, आमजन डरा हुआ है और अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कारित करने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan government has failed to control crime: Ramlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bharatiya janata party, state spokesperson, mla ramlal sharma, cm ashok gehlot, crime control, rajasthan government, unsuccessful, crimes politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved